{"_id":"693dc8c844a7608b7e086f7e","slug":"the-construction-of-a-retaining-wall-at-the-pond-has-brought-relief-to-the-villagers-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142740-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोखरे पर रिटेनिंग वाल के निर्माण से ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोखरे पर रिटेनिंग वाल के निर्माण से ग्रामीणों को मिली राहत
Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सियाकाटाई में प्रधान शिवशंकर चौरसिया व ग्रामीणों के प्रयास से पोखर के छोर पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराए जाने से ग्रामवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पोखर की ओर कटान के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही थी। आएदिन आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
बताया जा रहा है कि यह सड़क लोहरौली पकरी आरजी होते सियाकाटाई गुनाखोर भगौसा को जोड़ती है। सड़क के किनारे पोखर होने से कटान बढ़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। कटान के चलते सड़क संकरी हो गई थी, जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ पैदल यात्रियों को भी खतरा महसूस करना पड़ रहा था। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान ने जन प्रतिनिधि व संबंधित विभागों से समन्वय कर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया। रिटेनिंग वॉल बनने से पोखर की ओर हो रहे कटान पर रोक लगेगी और सड़क सुरक्षित रहेगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा कम होगा। ग्रामीणों ने रिटेनिंग वॉल निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की की है। उनका कहना है कि इस कार्य से गांव की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क सुरक्षित हो गई है और अब लोगों को बेझिझक, सुरक्षित और आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।