{"_id":"6828d69d6d9e018a10015194","slug":"the-condition-of-the-newborn-found-in-the-hospital-is-improving-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132771-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में मिली नवजात की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में मिली नवजात की हालत में सुधार
Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सक बराबर उसकी निगरानी कर रहे हैं। उसके कम वजन को देखते हुए बाहर से फीडिंग कराया जा रहा है। शनिवार को उसके शरीर पर चींटियों के काटने के सारे घाव ठीक हो गए थे।
तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल के एमरजेंसी में लावारिस हाल में एक नवजात बच्ची पाई गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। नवजात का वजन एक किलो चार सौ ग्राम के आसपास था। वह समय से पहले की पैदा हुई थी। जिसके वजह से उसकी हालत गंभीर थी। चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। उसे बाहर से फीडिंग कराई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की। अस्पताल प्रशासन अब उस बच्ची को बचाने में जुटा हुआ है। संवाद