फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The complainants got the knee of assurance

Sant Kabir Nagar News: फरियादियों को मिली आश्वासन की घुट्टी

Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The complainants got the knee of assurance
ना समाधान दिवस के अवसर पर दुधारा थाने में फरियादियो की समस्या सुनते डीएम संदीप कुमार और एसपी सत
समाधान दिवस में पहुंच रहे जमीन संबंधी विवाद के सर्वाधिक मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर समाधान दिवस। इसमें सर्वाधिक मामले जमीन संबंधी आ रहे हैं। एक ही तरह की समस्या लेकर तमाम फरियादी पहुंच रहे हैं, लेकिन समाधान करने की जगह फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी मिल रही है। शनिवार को जिले के सभी थानों में कुल 41 मामले आए, लेकिन निस्तारण सिर्फ नौ मामलों का हो पाया। शेष 32 मामलों में निस्तारण का भरोसा दिया गया।
धनघटा संवाद के अनुसार थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचे डेफरा गांव निवासी बालकिशुन, राममिलन और रामदवन ने बताया कि वर्ष 1999 में उन लोगों को एक-एक बिस्वा जमीन आवासीय पट्टा के रूप में मिली थी, लेकिन उस जमीन पर गांवसे निवासी कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस का शुभारंभ जब से हुआ है, तभी से इन दिवसों में भी पहुंचकर कब्जा दिलाने के लिए फरियाद कर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर एक बार लेखपाल मौके पर गए थे और बगैर किसी से कुछ पूछताछ किए और पैमाइश बिना किए लौट गए।
विज्ञापन

पीड़ितों की बात सुनकर तहसीलदार रत्नेश तिवारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया। रामपुर गांव निवासी राजबली का कहना था कि उनके पट्टे की जमीन पर पड़ोसी बरसों ने कब्जा कर रखा है। अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए 15 से 20 बार संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गायघाट गांव निवासी राम लखन का कहना था कि वह अपनी बैनामा सुदा जमीन पर मकान का निर्माण करना चाह रहे हैं, लेकिन गांव के दबंग किस्म के कुछ लोग जमीन को विवादित बात कर निर्माण कार्य को रोक दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने दुधारा थाने में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां तीन मामले आए, लेकिन एक मामले का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में अधिकतर मामले जमीन संबंधी आ रहे हैं। जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जा कर करें। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सभी थानों में कुल 41 मामले आए और नौ मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 32 मामले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दिए गए हैं।
साहब! दिलवा दीजिए रकम, वरना बढ़ रहा बैंक का कर्ज
मेंहदावल। मेंहदावल थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। टेडुवा निवासी सोहन ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने प्राइवेट बैंक से कर्ज ले रखा है। कर्ज की रकम जमा करने के लिए नायक टोला के एक व्यक्ति को रुपये दिए थे, लेकिन उसने रकम बैंक में जमा नहीं की। इस कारण उसके ऊपर बैंक के कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। पूर्व में उक्त व्यक्ति ने लिखित रूप में फरवरी माह तक रकम वापस करने की बात कही थी, लेकिन अब तक वापस नहीं किया। सीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। यहां कुल पांच मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

...
बार-बार दौड़ाया जा रहा है, लेकिन दूर नहीं हो रही समस्या
धनघटा। सीओ दीपांशी राठौर और नायब तहसीलदार राजेश कुमार मिश्र ने महुली थाने में लोगों की फरियाद सुनी। जसुई देवघटा गांव निवासी रामसागर ने जमीन से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि तीन महीने से समाधान दिवस व तहसील का चक्कर लगा रहे है। बार-बार दौड़ाया जा रहा है ,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के भिटहा की रहने वाली सुमित्रा पत्नी श्रीराम ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बेलवा में उनकी जमीन है। उस पर बेलवा गांव के कुछ लोगों से विवाद है। पूर्व में भी शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मैनसिर गांव निवासी हरिश्चंद्र ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पूर्व में शिकायत की थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। भगता गांव निवासी कपिल देव पुत्र शिवनाथ, मझगांवा गांव निवासी नरेंद्र नाथ पुत्र शिवदयाल ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। सीओ दीपांशी राठौर ने पीड़ितों को समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed