फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cold weather has led to a surge in skin patients, and long queues of diabetes and respiratory patients.

Sant Kabir Nagar News: ठंड में त्वचा रोगियों की भरमार, शुगर और सांस के मरीजों की कतार

Mon, 12 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The cold weather has led to a surge in skin patients, and long queues of diabetes and respiratory patients.
काशीराम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करती चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। ठंड के चलते ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर, बीपी, सास और बुखार से पीड़ित थे। त्वचा संबंधी 232 मरीजों का इलाज किया गया। शुगर की परेशानी वाले 112 और सांस के 121 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

बुखार के 40 मरीज आए थे। 22 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पांच मरीजों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1204 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंचीं। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही त्वचा और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जांच कराने आए नीरज, दीपक, संदीप, रूकसाना आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 109 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।

इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 38 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1204 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

काशीराम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करती चिकित्सक-संवाद

काशीराम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करती चिकित्सक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed