फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The city will be free from power cuts on Holi, there will be 24 hours water supply.

Sant Kabir Nagar News: होली पर बिजली कटौती से मुक्त रहेगा शहर, 24 घंटे होगी जलापूर्ति

Sat, 23 Mar 2024 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Mar 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
The city will be free from power cuts on Holi, there will be 24 hours water supply.
नगर पालिका और बिजली निगम ने की तैयारी
विज्ञापन

-लोकल फाल्ट तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली को लेकर नगर पालिका और बिजली निगम में तैयारियां शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन जहां निर्बाध रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने की तैयार की है, वहीं विद्युत निगम ने शहर में 24 घंटे आपूर्ति बनाए रखने के लिए कमर कस लिया है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहरवासियों को होली में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

होली के त्योहार में शहरवासियों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। होली के दिन भोर से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी और निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र बांटकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही कई स्थानों पर टैंकर भी लगाए जाएंगे, ताकि पानी की समस्या किसी भी स्तर पर न होने पाए। साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बिजली निगम ने भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिजली कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आए उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में निर्बाध रूप से जलापूर्ति की जाएगी। साथ ही टैंकर भी लगाए जाएंगे।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली गई है। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट की समस्या आने पर तत्काल ठीक कराया जाए।
- केएन शुक्ला, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed