{"_id":"679fb30729333ad3c40ae463","slug":"the-city-should-be-like-ayodhyathe-audience-remained-engrossed-in-devotion-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127983-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगरी हो अयोध्या सी...भक्ति रस में डूबे रहे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगरी हो अयोध्या सी...भक्ति रस में डूबे रहे दर्शक
Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं साधना चौबे।
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव के छठे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें लोक गीत, भजन, भोजपुरी गीता और कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ। लोक गीत व भजन संध्या का लोग आनंद लिए। सोमवार की शाम आईजी बस्ती मंडल महोत्सव का समापन करेंगे।
कबीर मगहर महोत्सव की शुरुआत 28 जनवरी से हुई। रविवार को महोत्सव में दूरदर्शन गायिका साधना चौबे न एक से एक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों को श्रोताओं ने सराहा। इसी तरह से लोकगीत की प्रस्तुति पर श्रोता झूमते रहे। भजन व भोजपुरी के लोकगीत गायक गोरख नाथ मिश्रा ने भजन व भोजपुरी की शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन गायक गोरखनाथ मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत कबीर के दोहे गुरु गोविंद दोऊ खड़े से शानदार अंदाज में की। इसके बाद नगरी हो अयोध्या सी सुनाकर लोगों को भक्ति रस में डुबकी लगाने को मजबूर कर दिया।
उन्होंने मंदिर में राम होना चाहिए, झूलनी का रंग सांचा हमार पिया, दहेज प्रथा पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भजन व भोजपुरी गीतों ने समां बांधा। महोत्सव में कृषि विभाग के जरिए कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे किसानों को अच्छी फसल उगाने के गुर बताए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सदर एसडीएम शैलेश दूब, अवधेश सिंह, मेराज खान, फैजी खान, मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।