{"_id":"69ecf959a038b800e50c9bcb","slug":"the-city-roads-will-be-sparkling-clean-street-lighting-will-be-improved-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149646-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़कें होंगी चकाचक, दुरुस्त होगी पथ प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़कें होंगी चकाचक, दुरुस्त होगी पथ प्रकाश व्यवस्था
विज्ञापन
नेंदुला-सेंटथामस मार्ग बनाए जाएगा। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद की मुख्य सड़कों के निर्माण के बाद अब नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्लों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत मोहल्ले की सड़कें चकाचक होंगी। साथ ही रोशनी से जगमगाने के लिए पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। नगर पालिका बोर्ड से प्रस्ताव को पास कराने के बाद अब कार्य कराए जाने की तैयारी चल रही है।
नगर पालिका परिषद के विभिन्न मोहल्ले की सड़कों की सूरत बदलने के लिए पालिका प्रशासन ने तैयारी कर ली है। शासन ने इसके लिए 15वें वित्त से पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस बजट से सरौली व विधियानी मोहल्ले में दो सड़कों को सीसी रोड कराया गया है। इसके साथ ही चार अन्य सड़कों की दशा सुधारने के लिए तैयारी चल रही है। इसमें नेदुला बाईपास से सेंट थाॅमस स्कूल मार्ग, समय माता मंदिर से गोरखपुर रोड मार्ग आदि शामिल हैं।
इन सड़कों को सीसी रोड बनाया जाना है। इनका निर्माण होने से लोगों को जहां आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं शहर के विकास को भी गति मिलेगी।
000000000000000000
इन सड़कों का कराया गया है निर्माण
इससे पूर्व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के नेदुला बाईपास से बैंक चौराहा को जोड़ने वाले मार्ग को सीसी रोड कराया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही सरौली मोहल्ले को जोड़ने वाली सड़क और विधियानी में एक सड़क का निर्माण कराया गया है। अन्य सड़कों के निर्माण के लिए पालिका बोर्ड में प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। शहर के सरौली निवासी पवन कुमार, विधियानी निवासी विनोद कुमार आदि ने कहा कि मोहल्लों की सड़कों का निर्माण काफी राहत देने वाला है।
विज्ञापन
00000000000000000
लगाई जाएगी एलईडी लाइटें, दूर होगी पथ प्रकाश की समस्या
शहर के कई मोहल्लों और नई बस्तियों में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। शाम होते ही मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने कदम उठाया है। सीमा विस्तारित सहित नई बस्तियों में 15 सौ पोल लगाकर एलईडी लाइटें लगाने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके साथ ही जहां पर लाइटें खराब है वहां अभियान चलाकर लाइटों को बदला जाएगा।
000000000000000000000
शहर के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सड़कों के निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जल्द ही मोहल्लों की सड़कें चकाचक करा दी जाएंगी। साथ ही लाइटें लगाने की भी तैयारी है।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद