{"_id":"67d07e958211cac1f5060ae4","slug":"the-city-crossings-have-not-been-beautified-traffic-jams-are-occurring-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129780-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के चौराहों का नहीं हुआ सुंदरीकरण, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के चौराहों का नहीं हुआ सुंदरीकरण, लग रहा जाम
Tue, 11 Mar 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के आजाद चौक का नहीं हुआ सुंदरी करण।
संतकबीरनगर। सेफ सिटी के तहत खलीलाबाद शहर के चौराहों को विकसित करने की योजना थी, लेकिन इस पर अब तक काम नही हुआ है। वर्तमान में होली का पर्व व रमजान महीना चल रहा है, इससे शहर में भीड़ बढ़ी है। जिससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि काम हो जाता तो शहर में जाम की समस्या से राहत मिलती और शहर की खूबसूरती भी बढ़ जाती।
सेफ सिटी के तहत प्रशासन ने शहर के मुख्य चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया था, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो और शहर आकर्षक दिखे, लेकिन अब तक काम शुरू ही नहीं हुआ है। चौराहे उपेक्षित पड़े हैं। इसमें आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि स्थान शामिल हैं। हद तो यह है कि मूर्तियों के पास कूड़ा गिराया जा रहा है।
शहर के मुखलिसपुर तिराहा के पास पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के आस- पास फल का ठेला लगाने वाले का कब्जा है। शाम को सड़े गले फल दुकानदार यहीं पर फेंक दे रहे हैं। वैसे प्रशासन ने आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा व बैंक चौराहा आदि चौराहों को विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत चौराहों पर फौव्वारा, आकर्षक लाइटें, पौधे लगाने आदि के कार्य कराए जाने हैं। करीब एक साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
त्योहार में सड़क तक सजती हैं दुकानें
शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य अभी तक न कराए जाने से जाम की समस्या बनी रहती है। कारण यह है कि ठेला व खोमचा वाले सड़क तक दुकानें लगा रहे हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय होली के पर्व को लेकर लोग खरीदारी करने के लिए शहर में आ रहे हैं। साथ ही रमजान का महीना भी चल रहा है। भीड़ बढ़ने से आना-जाने में परेशानी हो रही है। शहर के निवासी उमेश वर्मा, अजीत कुमार आदि ने कहा कि यदि शहर के चौराहों को विकसित करा दिया जाए तो न सिर्फ जाम से निजात मिल सकती है, बल्कि शहर की खूबसूरती भी बढ़ सकती है।
कोट
शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाने की योजना है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद