{"_id":"6a382d0852d1f1433e0883fa","slug":"the-circle-officer-inspected-the-baghnagar-police-outpost-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152619-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीओ ने पुलिस चौकी बाघनगर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीओ ने पुलिस चौकी बाघनगर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने रविवार को चौकी बाघनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच की।
सीओ ने वायरलेस सेट, ड्यूटी रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया गया। सीओ ने मेस की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित जांच करने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।