फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Circle Officer (CO) reprimanded the investigating officers and issued instructions for the speedy disposal of pending cases.

Sant Kabir Nagar News: सीओ ने विवेचकों की लगाई क्लास, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Circle Officer (CO) reprimanded the investigating officers and issued instructions for the speedy disposal of pending cases.
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने शुक्रवर को बखिरा थाने में सर्किल के सभी विवेचकों और थाना प्रभारियों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान बिना कारण विवेचनाएं लंबित रखने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह ने थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों व विवेचकों से एक-एक लंबित विवेचना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों की तत्काल जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सीओ ने विवेचकों को भविष्य में लापरवाही और शिथिलता न बरतने की चेतावनी देते हुए थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रीवेंटिव कार्रवाई, ई-समन, ई-साक्ष्य, एसआईडी क्रिएशन, आई-रेड, फार्म-54, साइबर अपराध संबंधी कार्यों में प्रगति, रात्रि गश्त बढ़ाने, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी और अनावरण शेष मामलों के शीघ्र खुलासे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्किल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed