{"_id":"58cd73c74f1c1b2a5a32bbc2","slug":"the-chariot-of-development-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में दौड़ेगा विकास का रथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में दौड़ेगा विकास का रथ
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
ख़ुशी जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षपीठ के महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद हर किसी ने विकास को लेकर उम्मीद जताई है। लोगों ने कहा कि अब प्रदेश में विकास का रथ तेजी से दौड़ेगा। खासकर पूर्वांचल का विकास तेज गति से होगा। पिछड़े इलाकों का सर्वांगीण विकास होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र साकार होगा।
अधिवक्ता सत्य प्रकाश उर्फ टीटू ने कहा कि महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। पिछले 14 साल से प्रदेश को सपा-बसपा ने लूटने का काम किया, लेकिन अब विकास की बात होगी। व्यापारी अरूण चिरानिया ने कहा कि महंत के सीएम बनने से सर्वाधिक लाभ व्यापारियों को होगा, क्योंकि अभी तक प्रदेश में भय का माहौल था। कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, लेकिन अब लोगों में सुरक्षा की भावना बनेगी। शिक्षक पूर्णेश नारायण सिंह ने महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने पर खुशी जताई और कहा कि अब प्रदेश का विकास पारदर्शिता के साथ होगा। भाजपा नेता विवेकानंद वर्मा ने कहा कि महंत आदित्यनाथ का चेहरा बेदाग है, उनके नेतृत्व में प्रदेश के हर कोने में विकास की किरण पहुंचेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है, उसी राह पर चलकर महंत आदित्यनाथ प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। व्यापारी नेता महेश गुप्ता ने कहा कि महंत आदित्यनाथ को सीएम बनाकर भाजपा ने पूर्वांचल के साथ ही प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। हियुवा नेता सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि विकास के लिए महंत जैसे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति की प्रदेश को जरूरत थी, अब प्रदेश में कानून का राज होगा और विकास से हर कोना रोशन होगा। व्यापारी दिलीप अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश का विकास महंत आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से होगा। भाजपा ने चुनाव में जो वायदे किए थे, वह पूरा होंगे।
महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा घोषणा से हियुवा समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इस मौके पर पटाखे फोड़कर ख़ुशी का इजहार किया व क्षेत्र में मिठाई बांटी। हियुवा जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक, जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महंत आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को अपने हाथों से सींचा है। उनको मुख्यमंत्री बनाया जाना निश्चित ही एक सहराहनीय निर्णय है। अब उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास का नए आयाम हासिल करेगा। पिछड़ा प्रदेश व पूर्वांचल का इलाका अब विकास की दौड़ में शामिल होगा। लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार महंत आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने की खबर से लोहरैया और टांडा चौराहे पर लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। लोहरैया निवासी धर्मेंद्र पांडेय,अभिषेक शुक्ला, दुर्गा राय, देवेंद्र प्रताप सिंह,रणविजय सिंह,गणेश चौहान और प्रमोद सिंह ने महंत को सीएम बनने पर बधाई दी।