{"_id":"684dbe545c0aa223410a0d4d","slug":"the-cause-of-death-could-not-be-ascertained-in-the-post-mortem-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134131-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नही हो सका स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नही हो सका स्पष्ट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर गांव निवासी निवासी सुबरन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। जिसके वजह से चिकित्सक ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया। बिसरा जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मगहर चौकी क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में सुबरन का शव पाया गया था। वह घर से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए 10 जून को शाम में गांव के कुछ लोगों के साथ निकला था। साथ में जा रहा एक व्यक्ति हिमाचल चला गया। जबकि दो लोग उसी दिन रात में घर लौट आए थे। इसके बाद से ही सुबरन लापता हो गया था। जिसका शव मगहर चौकी क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने से गुत्थी उलझ गई। पुलिस की नजर अब बिसरा जांच रिपोर्ट पर टिक गई है।
-- -- -- -- -- -- -
दम घुटने से हुआ रामअशीष का मौत
कोतवाली क्षेत्र के गोड़ही बनकटवा गांव निवासी रामअशीष की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। रामअशीष का शव गांव के पास पुलिस के नीचे पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कोटमगहर मोहद्दीनपुर में गोरखपुर जनपद के व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व कर दिया है। जिसे जांच के लिये भेजा जाएगा। वही गोड़ही बनकटवा निवासी व्यक्ति के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया है।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी