फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The boys beat up their friends, the girl became unconscious

Sant Kabir Nagar News: शोहदों ने सहेलियों को पीटा, युवती हुई बेहोश

Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The boys beat up their friends, the girl became unconscious
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में शोहदों ने स्कूटी सवार दो सहेलियों से छेड़खानी की और विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। दोनों युवतियां घायल होकर बेहोश हो गई। राहगीर ने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस टीम पहुंच गई। लोगों ने दोनों घायल युवतियों को कांटे क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से एक युवती मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दी गई। युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। युवती बेहोश बताई जा रही है। दूसरी युवती ने रविवार को इस मामले में सहेली के गांव के दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, अपहरण के प्रयास, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। घटना एक महीना पहले की है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र की युवती का आरोप है कि संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसकी घनिष्ठता है। रिश्तेदारी की वजह से युवती उसकी करीबी है। सहेली ने उसे फोन किया और कहा कि वह उसके घर मुंडेरवा क्षेत्र में चलेगी। उसकी सहेली खलीलाबाद के एक कॉलेज में पढ़ती है और उसी दिन सहेली की परीक्षा थी। जिसकी वजह से वह खुद सहेली को लेने खलीलाबाद गई। वह सहेली को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सहेली के गांव के रहने वाले दो आरोपी पीछा करना शुरु कर दिए। दोनाें आरोपी सहेली को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। आरोपियों ने छीनाझपटी की और मारा पीटा। इससे सहेली बेहोश हो गई। तब उसे स्कूटी की रफ्तार बढ़ा कर घर के आगे बढी। आरोप है कि कांटे पुलिस चौकी के पास आरोपी के अन्य साथी आए और उसे गाली गलौज करते हुए अश्लील हरकत और छेड़खानी की। उसे जान से मारने की नीयत से मारा-पीटा। पिटाई से वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसका रास्ता भी रोक दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने पीछा करते समय दोनों सहेलियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की सूचना पर उसकी मां ने उसे कांटे क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वह घटना से काफी डरी हुई थी। काफी चोट लग जाने से अभी बोलने में असमर्थ है। सहेली के गांव के रहने वाले दोनों आरोपी अभी भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घायल सहेली घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती है। सहेली को अभी होश नहीं आया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की युवती मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है और वह बेहोश है। इस मामले में दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर छेड़खानी, युवती के अपहरण का प्रयास, हत्या का प्रयास आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में युवती के होश में आने पर उससे पूछताछ कर घटना की हकीकत का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
पीडित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दूसरी युवती के पिता से फोन पर वार्ता की गई तो उसने बताया कि बेटी अभी बेहोश है। घटना कैसे हुई? यह जानकारी उसे नहीं है। बेटी के होश में आने पर पता चलेगा कि उसे कैसे चोटें आई हैं। वैसे विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई करेंगी। - सत्यजीत गुप्ता,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed