{"_id":"683b40e8ad19b4fa5a0f46a9","slug":"the-body-of-the-businessman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133439-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला व्यापारी का शव
Sat, 31 May 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुन्नालाल मद्धेशिया की फाइल फोटो
रोसया बाजार। धनघटा थानाक्षेत्र के रामपुर बारहकोनी चौराहे पर एक व्यापारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले मुन्नालाल मद्धेशिया (50) का शव शनिवार की सुबह 9:30 बजे के करीब उनके घर में स्थित कमरे छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने जब उनके शव को लटकते हुए देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ फील्ड यूनिट भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां से साक्ष्य एकत्रित करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर बारहकोनी चौराहे पर मद्धेशिया स्वीट हाउस नाम से मुन्नालाल की दुकान है। उसी दुकान के पीछे उनका आवास भी है। उनकी पांच संतानें हैं। इसमें तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। अभी तक केवल एक पुत्र 30 वर्षीय आलोक की ही शादी हुई थी। शेष अन्य पुत्र अनमोल और अखिलेश के साथ ही दो पुत्रियों की शादी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वह अवसाद में रह रहे थे। वह शराब का सेवन बहुत अधिक कर रहे थे। उनकी पत्नी इंदू देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इसका कारण पता नहीं चल सका है। धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।