फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of a young woman was recovered from the Rapti River after 30 hours.

Sant Kabir Nagar News: 30 घंटे बाद राप्ती नदी से बरामद हुआ युवती का शव

Sat, 25 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was recovered from the Rapti River after 30 hours.
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास 30 घंटे बाद खुशबू त्रिपाठी का शव राप्ती नदी में उतराया मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना मेंहदावल निवासी बलिराम की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू त्रिपाठी शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूद गई थी। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल और कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। अभी युवती के खोजबीन का प्रयास चल ही रहा था कि पुल पर मौजूद रीना साहनी 22 वर्ष पुत्री छोटक साहनी निवासी ग्राम रामकोला टोला बेलवा, थाना कैंपियरगंज गोरखपुर भी 12 बजे राप्ती नदी में कूद गई।
विज्ञापन

रीना के नदी में कूदते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पुल पर मौजूद थे। लोगों ने स्थानीय नागरिकों व एसडीआरएफ टीम को युवती के नदी में कूदने की जानकारी दी। आसपास के नाविक व पुलिस बल के लोग मौके पर पहुंच गए। रीना को नदी में डूबने से पहले ही बचा लिया गया था, लेकिन खुशबू का पता नहीं चला था। एसडीआएफ टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब बेलौहा गांव के पास कुछ लोगों ने नदी में उतराया शव देखा। इसके बाद मृतका के शव होने की पुष्टि हुई। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खुशबू ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पा रहा है। उसके पिता भी इस घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed