फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of a middle-aged man who had gone out to offer namaz was found in Ami

Sant Kabir Nagar News: नमाज पढ़ने निकले अधेड़ का आमी में मिला शव

Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man who had gone out to offer namaz was found in Ami
मृतक जुबेर अहमद की फ़ाइल फोटो - फोटो : poni news
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना स्थित मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव के पास बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे आमी नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी जुबेर अहमद (55) पुत्र मोहम्मद के रूप में की। मगहर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी जुबेर अहमद बुधवार की शाम लगभग छह बजे स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की पर उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच खोजबीन के बाद मगहर कस्बे के गांधी आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि वह लगभग सवा छह बजे इस रास्ते से गांधी आश्रम चौराहे की तरफ गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद कबीर चौरा स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे से गोरखपुर जिले को जोड़ने वाले नौदरिया पुल की तरफ जाते दिखे। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे ग्राम मोहम्मदपुर कठार के समीप पशु चरा रहे लोगों ने आमी नदी में शव को उतराया देख उसे किनारे किया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों के अलावा परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त मोहम्मद जुबेर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के दोनों हाथ एक पतली रस्सी से बंधे थे, लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि नदी में कूदने से पहले उस व्यक्ति ने स्वयं ही हाथ बांधे होंगे। जुबेर कपड़ों की सिलाई के कारोबार से जुड़े थे। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बताया कि जुबेर कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान था। बुधवार की शाम से ही वह गायब था। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो उसकी भी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed