{"_id":"6969458082cda69bba09fc61","slug":"the-body-found-on-the-railway-tracks-belonged-to-a-sim-card-vendor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144489-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिम विक्रेता का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिम विक्रेता का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार के पास मंगलवार की रात रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान बृहस्पतिवार को शहर के कोईरीपुरवा मोहल्ला निवासी सिम विक्रेता आकाश (24) पुत्र रामआसरे जायसवाल के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली। जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 177 से पूरब गोरखपुर की तरफ पड़े शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था। सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से पुलिस शव की पहचान में जुटी थी। मृतक आकाश के चचेरे भाई सभासद प्रभुनाथ ने बताया कि आकाश सिम बेचता था। उसकी शादी पिछले साल मई में गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज के पास हुई थी। पत्नी मायके गई थी। आकाश मंगलवार दापहर करीब 2:30 बजे घर से निकला था। वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है। उसका मोबाइल भी गायब है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।