फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body found on the railway track was identified

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The body found on the railway track was identified
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया चौराहे के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के उपरौध गांव निवासी रामसिंह (55) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार रामसिंह दो से तीन दिन पहले बाइक से कटाई गांव स्थित अपनी बहन मीरा सिंह के घर गए थे। वह दो दिन से वहीं रुके हुए थे। बृहस्पतिवार की देर रात तक जागते रहे और शुक्रवार की भोर में बिना किसी को कुछ बताए अपनी बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर घर से निकल गए। बाद में जानकारी मिली कि भुवरिया चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में पड़ा है। परिजन कोतवाली पहुंचे और फोटो देखकर शव की शिनाख्त रामसिंह के रूप में की। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed