फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bodies of the three teenagers were brought one after the other and the last journey took place together.

Sant Kabir Nagar News: एक के बाद एक लाए गए तीनों किशोरों के शव, साथ निकली अंतिम यात्रा

Thu, 28 May 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the three teenagers were brought one after the other and the last journey took place together.
गोरखपुर। तुर्कमानपुर के हांसूपुर मोहल्ले में बुधवार का दिन मातम और चीख-पुकार के बीच बीता। राप्ती नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन किशोरों अंश उर्फ निक्कू, इरफान और शक्ति कुमार गौतम के शव जैसे ही मोहल्ले में लाए गए, पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मांओं की चीखें और परिजनों का विलाप सुन हर आंख नम हो गई। देर रात तक मोहल्ले के किसी घर में चूल्हा नहीं जला।
पोस्टमार्टम के बाद सबसे पहले दोपहर करीब 3:40 बजे अंश उर्फ निक्कू का शव घर लाया गया। बेटे का शव देखते ही मां रेखा बेसुध होकर उससे लिपट गईं। वह बार-बार रोते हुए कहती रहीं- मेरा बाबू मुझे छोड़कर कहां चला गया। दादा रामदरश भी पोते का शव देख फफक पड़े। अंश की अर्थी उठते ही पूरे मोहल्ले की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

इरफान का शव लाते ही गूंज उठीं चीखें : करीब चार बजे इरफान का शव मोहल्ले में लाया गया तो लोग फिर चीख पड़े। मां सोना अपने इकलौते बेटे की लाश के पास बैठकर छाती पीटने लगीं और अपने भाग्य को कोसती रहीं। पिता फखरुद्दीन की आंखें मानो पथरा गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed