{"_id":"694065847613a2bb7907e762","slug":"the-boatman-who-saved-the-lives-of-people-who-jumped-into-the-river-has-been-rewarded-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142815-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदी में कूदे लोगों की जान बचाने वाला नाविक पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदी में कूदे लोगों की जान बचाने वाला नाविक पुरस्कृत
Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
दस से अधिक लोगों की जान बचाने वाले नाविक को सम्मानित करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना । स्रोत -
संतकबीरनगर। आत्महत्या के इरादे से राप्ती नदी में कूदे 10 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले गोरखपुर के नाविक को एसपी संदीप कुमार मीना ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने बताया कि गोरखपुर और संतकबीरनगर की सीमा पर करमैनी घाट में स्थित राप्ती नदी के पुल से आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदे 10 से अधिक लोगों की जान गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के रिंगौली निवासी संदीप साहनी पुत्र स्व अयोध्या साहनी ने बचाई है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्परता, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों की जान बचाने का काम किया है। आपदा की स्थिति में मानव जीवन की रक्षा के प्रति सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उन्होंने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभी दो दिन पूर्व ही उन्होंने धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के रैधरपार निवासी एक व्यक्ति की जान बचाई थी।