फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The BJP serves the poor when it comes to power.

Sant Kabir Nagar News: सत्ता में आने पर गरीबों की सेवा करती है भाजपा

Sat, 06 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The BJP serves the poor when it comes to power.
कैबिनेट मँत्री स्वतंत्र देव सिंह पत्रकार वार्ता करते हुए
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वत्रंत देव सिंह ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो गरीबों की सेवा करती है। उनके लिए राजनीति व्यापार नहीं, बल्कि मिशन है। इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले खेत से ट्रैक्टर चोरी हो जाता था लेकिन अब किसी में फावड़ा चुराने की हिम्मत नहीं है। पहले रात में किसान ट्यूबवेल से सिंचाई करता था तो उसकी मां और पत्नी सोचती थी कि पता नहीं वह वापस आ पाएगा या नहीं। जैसे वह भारत-पाकिस्तान के युद्ध में गया हो। लेकिन, आज यूपी में कानून का राज है। प्रदेश से अराजकता खत्म हो गई है। आज बेटियां 12 बजे रात में अपनी मां के साथ कहीं आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराध करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उसे कोई राजनीतिक संरक्षण नही मिलेगा न कोई मंत्री उसे बचा सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप सिसोदिया ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मांग पत्र सौंपा। कष्टहरणी नाले की सफाई, आवश्यकतानुसार पुल निर्माण और इसे सरयू नहर खंड बांसी सिद्धार्थनगर की जगह ड्रेनेज खंड 2 से जोड़ने, खरवनिया कला गांव से सटकर जाने वाली माइनर पर गांव की तरफ ऊंची दीवार बनाने की मांग की। मंत्री इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed