{"_id":"66902110f00ee40b2d063b50","slug":"the-bigots-created-a-ruckus-beat-up-people-khalilabad-news-c-7-1-gkp1052-618070-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने मचाया उत्पात, लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने मचाया उत्पात, लोगों को पीटा
Thu, 11 Jul 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के गांधी आश्रम चौराहे की घटना
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के गांधी आश्रम चौराहे पर मनबढ़ो ने एक युवक को बुरी तरह मारा-पीटा। इस मारपीट की घटना के बाद भाग रहे मनबढ़ों ने रास्ते में ई-रिक्शा में बैठी महिला को भी सरेआम पीट दिया। इसके बाद मन बढ़ नही माने रास्ते मे आए सभासद को भी नहीं बख्शा। इस घटना के बाद लोगो में दहशत फैल गई और माहौल गर्म हो गया । मगहर पुलिस और सूचना पर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित में किया । पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक एक युवक को बैठाकर कोतवाली ले गयीं है।
कस्बे के दर्जी टोला निवासी घायल युवक इरफान पुत्र अजमाल खान उर्फ अन्ने ने बताया कि उनके नम्बर पर फोन आया कि उसके भाई को कुछ युवक घेर कर मार रहे हैं।अभी वह गांधी आश्रम चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी दर्जनों की संख्या में नगर के कुछ मनबढ़ युवको ने उनके ऊपर धावा बोल दिया और जमकर मारा पीटा और बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। इसके बाद मनबढ़ काजीपुर चौराहे की तरफ आये तो यहां ई रिक्शा से दवा करा कर आ रही रेशमा खातून नामक महिला को पीट दिया। इतना ही नही मनबढ़ यही नही रुके और बगैचा वार्ड के सभासद अब्दुल कलाम को पुलिस चौकी के पास रोक कर बुरी तरह से मारा पीटा। इस घटना के बाद नगर का माहौल गर्म हो गया।प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं कि एक व्यक्ति के अपनी मोटरसाइकिल से नीचे गिर जाने को देखकर वहां मौजूद एक युवक द्वारा कमेंट कर दिया गया। जिससे दोनों युवकों में बहस के साथ ही तकरार हो गयी। जो बाद में मारपीट में बदल गयी।घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने चौकी पर बुलाकर दोनो पक्षो की बात सुनी। दोनों पक्षो के दो लोगों का पूछ ताछ के लिये हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी ।