फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bhajan singers showered the audience with the essence of devotion throughout the night.

Sant Kabir Nagar News: भजन गायकों ने पूरी रात भक्ति रस की बारिश की

Fri, 25 Sep 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bhajan singers showered the audience with the essence of devotion throughout the night.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के नरसिंहगढ़ी मंदिर पर बुधवार की रात पांचवां श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन श्याम सलोना मित्र मंडल मेंहदावल द्वारा किया गया। इसमें भजन गायक दिल्ली तथा हरियाणा के फरीदाबाद से आए। भजन गायकों ने पूरी रात भक्ति रस का समागम किया, जिसमें लोग गोते लगाते रहे।
हरियाणा के फरीदाबाद से आए भजन गायक आकाश अरोड़ा के भजन प्रस्तुति पर पंडाल में उपस्थित लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। उनके भजन हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा पर श्रोताओं भक्ति समागम में डूब गए और थिरकने को मजबूर हो गए। इन्हीं के भजन शीश के दानी का गुणगान पर भी भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

तेरा शुक्रिया है बाबा श्याम भजन पर पूरा पंडाल में मौजूद लोगों ने भक्ति रस में तालियां बजाकर भजन गायक का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली से आए भजन गायक राहुल सांवरा ने भजन की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इनके भजन बांह पकड़ ले सांवरा की प्रस्तुति पर उपस्थित महिलाएं तथा युवा खुद को नहीं रोक पाए और थिरकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी दूसरी प्रस्तुति मेरी कुछ तो श्याम मजबूरी है भजन पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं और जयकारे लगाए। सांवरिया सरकार के होते क्यों फिक्र तू करता है जग का रक्षक साथ में तेरे फिर भी क्यों डरता है। भजन पर लोग मंत्र मुग्ध हो गए। भजन प्रस्तुति का सिलसिला पूरी रात चला और सुबह 5:00 बजे समाप्त हुआ।

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल, मनीष अग्रहरि, अखिलेश देवांशी, अजीत गुप्ता, साकेत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, चंदन गुप्ता, गणेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, उमेश गुप्ता, लक्ष्मी कांत वर्मा आदि मौजूद रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed