Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The authority will represent those who have no one else to represent them.

Sant Kabir Nagar News: जिसका कोई नहीं उसकी पैरवी प्राधिकरण करेगा

Wed, 17 Dec 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The authority will represent those who have no one else to represent them.
जिला कारागार में बंदियों से जानकारी लेते न्यायिक अ​धिकारी-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। बंदियों को संबोधित करते हुए अपर जिला जज ने कहा कि जिसका कोई नहीं है, उसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद है।
विज्ञापन

जनपद में प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम अस्तित्व में है। ऐसे बंदी जिनके पास पैरवी करने वाला कोई नहीं है, वह प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैरवी निशुल्क करा सकता है। उनके साथ उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने ऐसे बंदियों को चिन्हित किया जिनके मामले में अधिवक्ता न होने के कारण मुकदमें की पैरवी नही हो पा रही है। कोतवाली खलीलाबाद के मो. वकील ने अपनी पैरवी कराने की बात कही। बेलहर कला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव निवासी शाहनवाज उर्फ सेराज ने कहा कि मेरे मामले में पैरवी करने वाला कोई नही है। इसी प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या बताई जिसके निराकरण की बात कही गई। इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश, जेलर आरके वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed