फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The atmosphere became Kabirmay due to Nirgun Bhajan...

मांझी बंधुओं ने दौलतपुर घाट पर बनाया लकड़ी का पुल

Thu, 14 Jul 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became Kabirmay due to Nirgun Bhajan...
कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर बनाया गया लकड़ी का पुल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मांझी बंधुओं ने दौलतपुर घाट पर बनाया लकड़ी का पुल
विज्ञापन

पुल बनाने में लगा दो महीने का वक्त
क्षेत्र के लोगों की राह हुई आसान
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। लंबे समय से कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग शासन व प्रशासन से कर थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। घाट पर नाव चलाने वाले दो सगे भाइयों ने लकड़ी का पुल बनाकर लोगों की राह आसान कर दी है। मांझी बंधुओं के इस कार्य की सराहना की जा रही है।
कुआनो नदी के दौलतपुर घाट से होकर पौली ब्लॉक के अमोली, खेवसिया, रोसरा, पड़रिया, शंकरपुर, नकहा, तेजपुर, शिवबखरी समेत करीब 50 गांव के लोग जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। नाथनगर व बस्ती जिले के कई गांवों के लोग भी धनघटा तहसील मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर इसी रास्ते आते-जाते हैं। नदी में नाव चलती है। उसी के माध्यम से लोगों का आना-जाना हुआ करता था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रात में नाविक नाव चलाना बंद कर देते थे। इससे लोग रिश्तेदारी समेत अन्य जगहों पर रुकने को विवश हो जाते थे। इस घाट पक्का पुल बनाने की मांग लोग जन प्रतिनिधियों से करते चले आ रहे हैं। ऐसे में दौलतपुर गांव निवासी दो सगे भाई नाविक राम सहाय व रुदल के मन में आया कि घाट पर लकड़ी का पुल बनाकर लोगों की राह क्यों न आसान कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सहाय बताते हैं लकड़ी का पुल बनाने में दो माह का वक्त लग गया। इस मार्ग पर बराबर यात्रा करने वाले राम सजीवन, शेषनाथ, सतीश पांडेय, जगदीश पांडेय, पन्ने लाल ने बताया कि पक्का पुल बेहद जरूरी है। आवागमन के लिए सिर्फ नाव ही सहारा था। दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत के बाद घाट पर पुल तैयार कर यहां के जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाने का कम किया है।
...
कोट
कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए पहल करेंगे। कड़ी मेहनत कर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाने वाले सगे भाइयों का कार्य सराहनीय है।
- गणेश चंद्र चौहान, विधायक धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed