फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The area Panchayat member arrived at the meeting tied in chains

Sant Kabir Nagar News: जंजीर में जकड़कर बैठक में पहुंचा क्षेत्र पंचायत सदस्य

Thu, 04 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The area Panchayat member arrived at the meeting tied in chains
हैंसर क्षेत्र पंचायत की बैठक में हथकड़ी जंजीर में पहुंचा बीडीसी-स्रोत ब्लॉक
धनघटा। बृहस्पतिवार को हैंसर ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक बीडीसी सदस्य जंजीर से बंधा हुआ पहुंचा। जो चर्चा का विषय बना रहा। अशरफपुर से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव जंजीर से बंधे हुए जब बैठक स्थल की ओर बढ़े तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत के दौरान राजन ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार को छीन लिया गया है। किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान को बैठक में बोलने का मौका तक नहीं दिया जाता है, तो शरीर खाली रहकर क्या करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अपनी बात रखने की कोशिश करने वालों को तरह-तरह की धमकियां दी जाती है। उन्होंने कहा कि यहां पर हाथ और पैर को बाध दिया गया है। जिसकी वजह से आज जंजीर से बधा हुआ आना पड़ा। काफी देर तक मीटिंग हाल में जंजीर से बधा हुआ रहने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव जंजीर को हटा दिए और बगैर कुछ बोले बैठक से बाहर निकल गए। उनके इस हाल पर कुछ लोग चुटकिया लेते रहें तो कुछ लोग दबे जुबान से उनका समर्थन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed