फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The approach to the culvert is damaged, there is a possibility of an accident

Sant Kabir Nagar News: पुलिया का एप्रोच क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

Tue, 24 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The approach to the culvert is damaged, there is a possibility of an accident
मुसहरा टोटहा मार्ग पर साधू कुटी के पास पुलिया का एप्रोच धंसा
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मुसहरा टोटहा मार्ग पर स्थित साधू कुटी के पास पक्की सड़क पर बने पुलिया का एप्रोच बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राहगीरों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने टूटे एप्रोच को जल्द सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा टोटहा मार्ग से होकर के स्थानीय लोग गोरखपुर के कैंपियरगंज मेंहदावल आदि स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर साधू कुटी के पास स्थित पुलिया का एप्रोच बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। अप्रोच के पास स्थित मिट्टी कटान होने के कारण धंस गया है। एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों को आने-जाने में संभलकर आना जाना पड़ रहा है। आमने-सामने से अगर दो गाड़ी आ जा रही है तो एक-एक कर गाड़ियों को निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार चौरसिया, रुदल निषाद पूर्व प्रधान, बीरबल निषाद, सीताराम निषाद, शोभन मौर्या, मनोज मौर्या, राम अचल मौर्या, सुनील मौर्या, महेश वर्मा, शिवशंकर आदि ने बताया कि एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद अब तक इसका मरम्मत नहीं किया गया। अगर इसी प्रकार का उदासीन रवैया रहा तो आने वाले दिन में कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्लूडी के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का चौड़ीकरण भी हो रहा है फिर भी एप्रोच अगर क्षतिग्रस्त है तो उसे जल्द ही सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed