{"_id":"694ed136f234606be5036ae4","slug":"the-approach-roads-to-the-bridge-collapsed-within-a-year-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143418-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक साल में धस गई पुल के अप्रोच की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक साल में धस गई पुल के अप्रोच की सड़कें
विज्ञापन
जर्जर मार्ग।
महुली। धनघटा तहसील क्षेत्र के कुआनो नदी पर बने तीन पुल के अप्रोच की सड़कें मरम्मत के एक वर्ष भीतर ही टूट कर क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसको लेकर राहगीरों में नाराजगी है।
कटार घाट, महेश्वरपुर, मुखलिसपुर पुल का अप्रोच का मरम्मत कार्य एक वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से कराया गया था। मरम्मत के समय तारकोल का भरपूर उपयोग नहीं किया गया। जिससे सड़क कुछ ही दिन बाद उखड़ने लगी। एक साल भी नहीं बीता कि पूरी सड़क पगडंडी का रूप ले लिया है। जिस पर रास्ता चलना लोगों का दुश्वार हो गया है ।
इसी प्रकार कटार घाट, कोदवट कटार घाट के पुल का अप्रोच की सड़क का मरम्मत कार्य सही ढंग से न होने से वर्ष भर भीतर ही सड़क उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। कोदवट निवासी बृजेश पाल , सरवन पाल, रामप्रकाश चौरसिया, राम मिलन आदि ग्रामीणों ने बताया कि पुल का अप्रोच निर्माण के समय ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार से निर्माण में कमी होने का विरोध किया था। लेकिन ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। जिससे लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी राहगीरों को सहूलत नहीं मिल पा रही है। लोगों ने इसकी मरम्मत की मांग की है।