फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The appointment letter to the accountant entrance

लेखपाल भर्ती के नियुक्ति पत्र दिए जाएं

Fri, 08 Jul 2016 11:47 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 08 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The appointment letter to the accountant entrance
लेखपाल भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार का घेराव किया। अभ्यर्थी अभी तक नियुक्ति पत्र न दिए जाने से नाराज थे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने डीएम से नियुक्ति पत्र निर्गत करने तथा प्रशिक्षण कराए जाने की मांग किया। कहा कि परिणाम आए कई दिन होने के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने से उहापोह की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती के चयनित अभ्यर्थी बड़ी संख्या में सुबह दस बजे  कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि परिणाम घोषित करने के बाद भी नियुक्ति पत्र न दिया जाना और प्रशिक्षण न शुरू कराया जाना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। घेराव के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। अब जैसा कोर्ट से निर्णय आएगा, उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा, तब तक अभ्यर्थियों को इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन


घेराव के बाद अभ्यर्थियों ने सामूहिक रूप में विचार-विमर्श के बाद कोर्ट जाने की भी बात कहीं। इस दौरान लक्ष्मीकांत मिश्र, प्रदीप लाल, विजय कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, हेमंत कुुमार, विजय आजाद, लक्ष्मण प्रसाद, अमित कुमार, अम्बरीश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed