फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused who absconded with the locket from the jeweler's shop is not identified.

Sant Kabir Nagar News: सराफ की दुकान से लॉकेट लेकर फरार आरोपी की पहचान नहीं

Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The accused who absconded with the locket from the jeweler's shop is not identified.
- 16 अप्रैल को मंगल बाजार में सराफ की दुकान में हुई थी घटना
विज्ञापन

- जेवरात लेकर जाने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा कस्बा स्थित सोने की दुकान से लॉकेट लेकर गायब होने वाले आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 16 अप्रैल को कस्बे के मंगल बाजार से सराफ की दुकान घटना हुई थी। सोने का लाॅकेट लेकर फरार होने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
वार्ड नंबर दो मंगल बाजार स्थित अमरनाथ वर्मा रोज की भांति ज्वेलरी की दुकान खोलकर पिता के साथ बैठे थे। दोपहर 12:30 बजे के करीब एक व्यक्ति ने दुकान पर आकर चांदी की ताबीज खरीदा। ताबीज लेने के बाद बच्चों के लिए सोने का लाॅकेट दिखाने को कहा। जिसके बाद दुकानदार ने लाॅकेट का पैकेट देखने के लिए दे दिया। जिस पर उस व्यक्ति ने और वजन का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकान पर माल न होने के वजह से अमरनाथ वर्मा बगल के दुकान से माल लाने के लिए चले गया।
विज्ञापन

इसी बीच पिता ने फोन कर बताया कि ग्राहक वापस चला गया है और लाॅकेट रहने दो। वापस आने के बाद लाॅकेट का पैकेट न देखकर उसने पिता से पूछताछ की तो वह सन्न रह गए। दुकान पर आए व्यक्ति ने पिता को लाॅकेट का पैकेट वापस न देकर दुकान से लेकर चला गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा की दुकान से जेवरात लेकर फरार होने वाले आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed