{"_id":"66edd247c891655d9d066474","slug":"the-accused-of-abducting-and-raping-two-teenage-girls-was-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121044-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो किशोरियों को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो किशोरियों को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले से संबंधित आरेापी मुकेश कुमार मौर्या पुत्र हरिशंकर मौर्या निवासी चुन्नू खेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ को दिल्ली के बवाना क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित फैक्टरी से 19 सितंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को स्थानीय थाना बवाना दिल्ली राज्य में दाखिल कर नियमानुसार न्यायालय एसीजेएम नार्थ रोहिनी दिल्ली के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर यहां पर लाया गया। जिसके बाद उक्त अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी किया गया।
वादिनी ने 27 जून को थाना कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी के खिलाफ अपनी पुत्री व नतिनी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।