फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The 336 students of the madrasa will be accommodated in six different schools.

Sant Kabir Nagar News: मदरसे की 336 छात्राओं का छह विद्यालयों में होगा समायोजन

Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The 336 students of the madrasa will be accommodated in six different schools.
शहर के मोतीनगर में मौलाना के मदरसे पर आदेश कापी चस्पा करते कर्मचारी-संवाद
संतकबीरनगर। जिला प्रशासन के जरिए ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को सील करने के बाद पंजीकृत छात्राओं का शिक्षा सत्र अधर में लटक गया था। दो दिन पहले शासन स्तर से मदरसे की मान्यता निलंबित कर दी गई। दो माह से छात्राओं का पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से छह स्कूलों में 336 छात्राओं का समायोजन कराया गया। साथ ही मौलाना के मदरसे और घर पर आदेश की काॅपी भी चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

शहर के गोश्त मंडी रोड पर संचालित ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के मदरसा कुल्लियतुल बनातिर रजविया को डीएम कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2024 में ही सीलकर दिया गया था। इसके बाद भी प्रबंधतंत्र ने मनमाना रवैया अपनाते हुए मदरसा बिल्डिंग से सटे अन्य भवन में मदरसे का संचालन जारी रखा। शिकायत के बाद नवंबर की शुरुआत में ही अन्य स्थान पर संचालित मदरसे को प्रशासन ने सीलकर दिया था। मदरसा सील होने के बाद वहां पंजीकृत 336 छात्राओं का शिक्षा सत्र भंवर में फंस गया।
विज्ञापन

छात्राओं का शैक्षिक सत्र न खराब हो, इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा गया था। लगभग ढाई माह बाद छात्राओं की शिक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सजग हुए। डीएम के आदेश के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जनपद के तीन मदरसाें व तीन अन्य स्कूलों में सभी 336 छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार को सील मदरसा और वर्तमान मदरसा प्रबंधक तौसीफ रजा के मीट मंडी रोड पर स्थित आवास पर आदेश की कापी चस्पा कर दी गई है, जिससे छात्राओं के आगे की शिक्षा पूरी करने में कोई व्यवधान न हो। साथ ही आदेश की काॅपी समस्त उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है।
-
इन मदरसा व स्कूल में कर सकेंगी अध्ययन
- मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बहरुल उलूम अंसार टोला खलीलाबाद
- मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिसबाहुल उलूम विधियानी
- मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत नुरूल उलूम बंजरिया
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद
-
आजमगढ़ में 2023 तक वोटर रहा मौलाना
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान का नाम आजमगढ़ जनपद के 346 विधान सभा क्षेत्र मुबारकपुर की वोटर लिस्ट में 2023 तक दर्ज रहा। सठियांव ब्लॉक की आदमपुर ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट से 2023 में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान का नाम डीलिट किया गया। आदमपुर के वोटर लिस्ट के पेज संख्या 30 क्रमांक संख्या एस1- 848 पर शमशुल का नाम दर्ज था। जबकि पत्नी सकलैन का क्रमांक संख्या एस1- 850 व बेटे तौसीफ का क्रमांक संख्या आर1- 855 पर अंकित पाया गया था। मौलाना और उसके परिजनों ने जिले के साथ ही आजमगढ़ जनपद की भी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया था। हालांकि, वर्ष 2023 एस 24 की निर्वाचक नामावली में मौलाना व उसके परिजनों का नाम सूची से डीलिट कर दिया गया।

-
खलीलाबाद शहर स्थित पूर्व में संचालित मदरसा कुल्लियतुल बनातिर रजविया में पंजीकृत 336 छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था डीएम के आदेश पर की गई है। तीन मदरसाें और तीन अन्य स्कूलों में छात्राओं को समायोजित किया गया है। इसके संबंध में मदरसा पर व प्रबंधक को सूचना देने के लिए उनके घर पर आदेश की काॅपी भी चस्पा करा दी गई है। -प्रवीण कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed