{"_id":"67f40ee586066dcc6d006e31","slug":"that-broken-road-of-mahuli-town-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130890-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क अधूरी...महुली कस्बे के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क अधूरी...महुली कस्बे के लोग परेशान
Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
महुली कस्बे की वह टूटी सड़क
धनघटा। महुली के दक्षिण चौराहे से बारीडीहा जाने वाले मार्ग को ठेकेदार अधूरा छोड़कर भाग गया है। इसके चलते महुली कस्बे की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आम जनता के साथ राहगीरों और व्यापारियों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
महुली कस्बे से निकलकर यह मार्ग बारीडीहा होते हुए धनघटा तहसील मुख्यालय को जोड़ता है। इस मार्ग का निर्माण तकरीबन सात साल पहले हुआ था। जनवरी माह में महुली कस्बे के तकरीबन 800 मीटर के हिस्से को छोड़कर बाकी 5 किलोमीटर मार्ग का निर्माण हो गया।
बाकी 800 मीटर सड़क पर बोल्डर बिछाकर चले गए। लोगों को उम्मीद थी कि कस्बे की यह सड़क भी बन जाएगी। लेकिन बोल्डर गिराने के बाद सड़क का निर्माण नहीं किया गया। इसे उसी तरह से छोड़ दिया गया। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को जहां टूटी सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को भी धूल, मिट्टी से होकर गुजरना पड़ता है। महुली कस्बे के लोगों ने इस मार्ग के निर्माण की मांग की है।