फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   thagi of 20 thousand

जालसाज ने नौकरी का झांसा देकर युवक को ठगा

Sun, 07 Mar 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
thagi of 20 thousand
जालसाज ने नौकरी का झांसा देकर युवक को ठगा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नौकरी का झांसा देकर जालसाज ने एक युवक से 20,200 रुपये की ठगी कर ली। तामेश्वरनाथ निवासी पीड़ित मृणाल राज भारती उर्फ चंपू भारती का आरोप है कि 27 फरवरी को उसकी मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को नौकरी डॉट काम का कर्मचारी होना बताया और उसे नौकरी के लिए कहा। उसकी प्रोफाइल नौकरी डॉटकाम पर रजिस्टर्ड है। इसी वजह से उस शख्स पर विश्वास करके बातचीत करने लगा। उस शख्स ने उसकी प्रोफाइल एचडीएफसी बैंक के लिए उपयुक्त बताया और आन लाइन फार्म करने का झांसा दिया। उसे नौकरी डॉट काम का लिंक भेजा। बहकावे में आकर वह आवेदन किया और फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर उसके बैंक के क्रेडिट कार्ड का डिटेल मांग लिया। आरोप है कि जालसाज ने उसके खाते से 20,200 रुपये काट लिया। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई कर मांग की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि इस मामले में आरोपी पर जालसाजी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। विवेचना से आरोपी की पहचान करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed