फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   TET at 10 centers, 469 remained absent

10 केंद्रों पर हुई टीईटी, 469 गैरहाजिर रहे

Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
TET at 10 centers, 469 remained absent
10 केंद्रों पर हुई टीईटी, 469 गैरहाजिर रहे - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को 10 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई।  दोनों पॉलियों की परीक्षा में कुल 9688 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से 9219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 469 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

        
परीक्षा के लिए नामित सदस्य डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम पॉली की प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में 6248 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर एक हजार, एचआर इंटर कॉलेज में एक हजार, एचआरपीजी कॉलेज में एक हजार, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में 148, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 500, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 500, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर में 500, सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला में 600 और सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में 500 परीक्षार्थी थे। इनमें से 5934 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 314 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पॉली में 3440 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें एचआरपीजी कॉलेज में एक हजार, एचआर इंटर कॉलेज में एक हजार, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पांच सौ, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में 500, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 440 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से 3285 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 155 ने परीक्षा छोड़ दी।  डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।   उधर, शहर में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान केंद्रों के अलग-बगल फोटो कॉपी की दुकानें पूर्णत: बंद रही। केंद्रों के आसपास लोगों की भीड़ नहीं लगने दिया गया। पुलिस कर्मी लगातार भीड़ को हटाते रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed