{"_id":"d41e584d763d5aaff878c7300cff8c9a","slug":"ten-sweeper-suspended-three-answers-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सफाई कर्मचारी निलंबित,तीन से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सफाई कर्मचारी निलंबित,तीन से जवाब-तलब
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से न्याय पंचायतवार गांवों में सफाई कार्य अभियान चला कर करवाया जा रहा है।
गुरुवार को वह नेहियाखुर्द बुजुर्ग गांव में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किए। जहां पर सफाई कर्मचारी वीना चौरसिया, सुदामा देवी, रामनाथ अरविंद कुमार सैनी अनुपस्थित पाए गए।
इसी तरह से मोहद्दीपुर में जांच किया तो वहां पर सफाई कर्मचारी सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, कनक लता सैनी, दिलीप कुमार, लक्ष्मी देवी, विमल कुमार सिंह, मनोज कुमार अनुपस्थित पाए गए।
जबकि सफाई कर्मचारी शीला दूबे और रीना हटलती हुई मिली। उनके पास सफाई के लिए सामग्री भी उपलब्ध नहीं था। सफाई कर्मचारी विशुनदेव ने फोन पर अनाप- शनाप वार्ता किया और हाटटॉक किया।
विज्ञापन
आगे बताया कि अनुपस्थित पाए गए दस सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से संबंद्घ कर दिया गया।
जबकि तीन अन्य सफाई कर्मचारी शीला दूबे, रीना और विशुनदेव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
सभी एडीओ पंचायत को भी निर्देश दिया है कि वह अपने- अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करें और अनुपस्थित मिलने वाले सफाई कर्मचारियों के बारे में रिपोर्ट प्रेषित करें।
जिससे कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकें।