फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tempo full of passengers overturns, four injured

Sant Kabir Nagar News: सवारियों से भरा टेंपो पलटा, चार घायल

Sat, 23 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tempo full of passengers overturns, four injured
- हाईवे के सांडेकला गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग के सांडेकला गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो शनिवार को सड़क में गड्ढा होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। सभी लोग नेपाल से ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौटकर बखिरा वापस जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

बखिरा कस्बे से छह लोग शुक्रवार को नेपाल में आयोजित एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार को वह टेंपो से बखिरा लौट रहे थे। अभी टेंपो हाईवे के सांडे कला के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें प्रिया देवी, सुमित्रा देवी, राजमती देवी, सवारी देवी निवासी बखिरा घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के मुताबिक घायलों को सीएचसी लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति ठीक है। दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed