फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature will drop after 20, cold will increase

Sant Kabir Nagar News: 20 के बाद तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

Mon, 18 Nov 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Temperature will drop after 20, cold will increase
- एक्यूआई 145 पहुंचा, सुबह धुंध और कोहरे का असर दिखा
विज्ञापन

- सोमवार को अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा

संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। साथ ही मौसम वैज्ञानिक 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 20 नवंबर के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। इसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होगा। सोमवार की सुबह धुंध व कोहरा दिखा, जबकि एक्यूआई 145 के आसपास बना हुआ है। रात के समय में पराली जलाने से वायु प्रदूषण सुबह के समय अधिक देखने को मिल रहा है। रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण धूल और धुएं के कण वायुमंडल में ऊपर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रात व सुबह के समय तापमान कम होने के कारण धुंध देखने को मिल रही है, जो दमा के मरीजों के लिए हानिकारक है। डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में दमा के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन आठ से दस मरीज पहुंच रहे हैं। यही स्थिति आंख के मरीजों की भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्सक डॉ. गौरव यादव ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। दवा के मरीज घर से बाहर न निकले तो बेहतर हाेगा। वाहन चलाते समय चश्मे का प्रयोग करें। खुले में व्यायाम करने से बचें। छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed