{"_id":"6620374bffbfab2ff208b026","slug":"temperature-reaches-beyond-40-vehicles-waiting-under-open-sky-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-112975-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तापमान पहुंचा 40 के पार, खुले आसमान तले कर रहे वाहनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तापमान पहुंचा 40 के पार, खुले आसमान तले कर रहे वाहनों का इंतजार
Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
- शहर में नहीं है यात्री शेड की व्यवस्था, पानी का इंतजाम भी नहीं
-यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग तेज धूप व गर्मी से परेशान हैं। लेकिन शहर में कई जगह बने वाहन स्टैंड पर यात्री छाजन की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण लोगों को खुले आसमान तले वाहनों का इंतजार करने की मजबूरी है। इसके शहर में आने वाले लोगों के लिए पानी की भी व्यवस्था भी नहीं है।
शहर के विधियानी, मेंहदावल बाईपास, अस्पताल चौहारा, बैंक चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी आदि जगहों वाहन स्टैंड बनाए गए हैं, जहां से यात्री गंतव्य के लिए वाहन का इंतजार करते हैं। वर्तमान समय में गर्मी बढ़ी है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि किसी भी वाहन स्टैंड पर छाजन और पीने के पानी का इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में यात्रियों को खुले आसमान तले वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौराहों से ई-रिक्शा व ऑटो भी चलते हैं, लेकिन इनके लिए भी कहीं पर भी न तो स्टैंड बना है और न ही कोई अन्य व्यवस्था की गई है।
स्टैंडों पर होनी चाहिए ये सुविधाएं
शहर में वाहन स्टैंड बने हैं, यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच और छाजन की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए, लेकिन कहीं पर भी कुछ नहीं है।
विज्ञापन
स्टैंड पर नहीं है बैठने की व्यवस्था, समय से नहीं मिलते वाहन
वाहन स्टैंडों पर छाजन व यात्रियों के बैठने की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधियानी स्थित वाहन स्टैंड पर धनघटा जाने के लिए वाहन का इंतजार करते मिले सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि काफी देर से वाहन का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर बैठने और छाजन की व्यवस्था नहीं है। जिससे गर्मी में झुलसना पड़ रहा है। वहीं शहर के बैंक चौराहा पर मिले यात्री योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी को देखते हुए वाहन स्टैंडों पर बैठने व छांव की व्यवस्था के साथ ही पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
शहर में जहां पर भी वाहन स्टैंड बने हैं वहां जल्द ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए कदम उठाया जाएगा। ताकि यात्रियों की समस्याओं का निदान हो सके।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद