फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature crossed 39, silence on the streets

Sant Kabir Nagar News: तापमान पहुंचा 39 के पार, सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 39, silence on the streets
लू से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर जाता स्कूटीसवार।संवाद
न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड
विज्ञापन

तेज धूप से परेशान रहे लोग, शाम को बढ़ी चहल-पहल, गमछा बांधकर निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम का रूख तेजी से बदल रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। साथ ही सुबह से ही तेज धूप रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग गमछा बांधकर सड़क पर निकले। हालांकि शाम को थोड़ी राहत मिली तो शहर में चहल-पहल देखने को मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

सुबह से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। इसका असर यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग निकले वह भी मगछा बांधकर निकले और खुद को गर्मी से बचाव करते नजर आए। शहर में आए दिनेश कुमार, रघुपति आदि ने कहा कि इस समय तेज धूप हो रही है। इसके कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अभी गर्मी की शुरूआत हुई है। आने वाले दिनों में जब गर्मी बढ़ेगी तो परेशानी और बढ़ जाएगी। दूसरी तरफ शाम हुई तो मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद शहर में चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed