{"_id":"58387b4f4f1c1b462413d715","slug":"tell-a-group-of-election-preparations-shortcomings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारियों की कमियों को बताएं दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारियों की कमियों को बताएं दल
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा निर्वाचन-2017 की तैयारियों को लेकर अब तक किए गए कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के उप सचिव अजय कुमार वर्मा और अनुभाग अधिकारी अभिषेक मोहन ने खलीलाबाद तहसील का निरीक्षण किया। यहां मतदाताओं का नाम विलोपित करने और संशोधन आदि की जानकारी एसडीएम से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसील के निरीक्षण के बाद दोनों अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उप सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए जो भी तैयारियां की गई हैं और की जा रही हैं उसमें राजनीतिक दलों के स्तर से अगर कोई कमी नजर आती है तो उसे जिला प्रशासन को समय-समय पर अवगत कराते रहे हैं।
बूथ लेबल एजेंट और बूथ लेबल आफिसर के सहयोग से मतदाता सूचियों के निर्माण में पारदर्शिता परिलक्षित होती है, और उस पर कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल अंगुली नहीं उठा सकता है। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने कहा कि गत चुनाव में पीठासीन अधिकारी व बीएलओ के वोटर लिस्ट के नामों में फर्क था। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी एस एन शुक्ल ने कहा कि अब मतदाता सूचियों में मतदाता का फोटो पहचान पत्र लगा हुआ है। इसलिए अबकी बार की सूची में ऐसी पुनरावृत्ति होने का प्रश्न नही उठता।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने आयोग से आए अधिकारियों से इस बात के भी अनुरोध किया कि चुनाव उत्तर प्रदेश पुलिस की बजाय बीएसफ या अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में कराया जाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व बल पर्याप्त मात्रा में भेजे जाते हैं। स्थानीय मार्ग दर्शन के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जाता है। बैठक में एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, सपा के प्रदीप सिंह, भाजपा के आनंद त्रिपाठी, सपा के जिला सचिव रामनाथ चैरसिया, कुरैश अहमद सिद्दीकी, तहसीलदार खलीलाबाद विनय कुमार सिंह, तहसीलदार धनघटा सहित अन्य मौजूद रहे।