{"_id":"66aa7ecc76334ed239031cba","slug":"tehsildars-investigation-completed-action-may-be-taken-against-accountant-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118581-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार की जांच पूरी, लेखपाल पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार की जांच पूरी, लेखपाल पर हो सकती है कार्रवाई
Wed, 31 Jul 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
- जिंदा व्यक्ति को मृत बनाकर भूमि का कर दिया था वरासत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर लेखपाल द्वारा उसकी भूमि को दूसरों के नाम वरासत करने के मामले में तहसीलदार की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने रिपोर्ट एसडीएम को भेज दिया है। जल्द लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
मेंहदावल क्षेत्र के बाराखाल निवासी श्रीधर यादव की गांव में ही जमीन है। इस पर उनका कब्जा भी है। लेखपाल ने श्रीधर को मृत दिखाकर अन्य लोगों के नाम वरासत कर दिया था। श्रीधर के पुत्र घनश्याम ने एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव से मामले की शिकायत की थी। उनका कहना था कि पिता श्रीधर को मृत दिखाकर जमीन का गलत तरीके से वरासत कर दिया गया है। साथ ही लेखपाल पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का भी आरोप है।
एसडीएम ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार आनंद कुमार ओझा को सौंपी थी। तहसीलदार ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राजस्वकर्मियों ने जवाब दिया। साथ ही तहसीलदार ने जांच पूरी करके रिपोर्ट भेज दिया। जल्द इस मामले में अनियमितता बरतने वाले लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम के द्वारा दिए गए जांच को पूरा कर ली गई है। रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भेज दी गई है। इस मामले में एसडीएम स्तर से कार्रवाई होनी है।
- आनंद कुमार ओझा, तहसीलदार, मेंहदावल