{"_id":"6734ef7dfead6e5e6d0e5c1b","slug":"tehsildar-interacted-with-farmers-and-gave-information-about-railway-project-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123762-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार ने किसानों से किया संवाद रेल परियोजना की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार ने किसानों से किया संवाद रेल परियोजना की दी जानकारी
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में रेल परियोजना में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए किसान जमा करते अपने दस्तावे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील सभागार में शिविर लगाया गया। इसमें मेंहदावल तहसील के सिधौना, लंगडावर, घोरकटा, कुसमहा, धोबहा सहित नौ गांव के किसानों ने जरूरी कागजात जमा किए।
रेल लाइन परियोजना के अधिग्रहण के दौरान जिन किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है, उनके भुगतान हेतु फॉर्म-सी सहित अन्य दस्तावेज शिविर में लगाकर जमा कराए गए। शिविर में काफी संख्या में किसान पहुंचे। तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने शिविर में जमा होने वाले दस्तावेज के बारे में किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्या दूर कराई।
शिविर में संबंधित गांव के राजस्व कर्मी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में भूमि अधिग्रहण के रकबे की भी जानकारी संबंधित किसानों को दी गई। भूमि अधिग्रहण व भुगतान की प्रक्रिया संबंधित शिविर आयोजित होने से लोगों में नई रेल लाइन के जल्द बनने की खुशी व्याप्त है। तहसील प्रशासन का कहना है कि जल्द भूमि अधिग्रहण व भुगतान का कार्य पूरा होगा। तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील सभागार में शिविर लगाया गया। अधिग्रहण प्रभावित किसानों से जरूरी कागजात जमा कराए गए। किसानों को इस दौरान जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
ँ