फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tehsil case report

Sant Kabir Nagar News: साहब लेखपाल नहीं कर रहे वरासत, 6 माह से दौड़ा रहे

Tue, 13 Jun 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
tehsil case report
मेंहदावल। राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण छह माह से वरासत के लिए पीड़ित भटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने गांव स्थित पंचायत भवन के पास मंगलवार को प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लेखपाल पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए जांच करा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेंहदावल विकासखंड के ग्राम पंचायत श्रीनगर के टोला अमरडोभा निवासी जितेंद्र और कृपाशंकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने कहा कि श्रीनगर ग्राम पंचायत की हल्का लेखपाल वरासत के नाम पर गरीबों का शोषण कर रहे हैं। गांव में तमाम मृतकों के वारिसों का छह महीने व साल भर से वरासत नहीं हो पाया है। इसके लिए तहसील का चक्कर कटवा रही हैं। हल्का लेखपाल के कार्य व्यवहार से क्षेत्र में असंतोष है।
विज्ञापन

अमरडोभा गांव में करीब 13 लोगों के वरासत का मामला लंबे समय से हल्का लेखपाल ने रोक रखा है, जबकि हर पीड़ित परिवार से उन्होंने धन उगाही भी की है। उसके बावजूद वारिसों का वरासत न होने के कारण तमाम तरह की कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। किसान सम्मान निधि जैसी योजना से पात्रता के बाद भी इस लिए वंचित होना पड़ रहा है कि परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद उनके वारिसों का वरासत का कार्य आज तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत भी तहसील दिवस से लेकर उच्च अधिकारियों तक की गई, उसके बावजूद हल्का लेखपाल द्वारा वरासत के मामले में उदासीन रवैया सामने आ रहा है। प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों ने जिलाधिकारी तथा उप जिला अधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में महेश, पंकज साहनी, विक्रम, रोहित, लक्ष्मण निषाद, अजय निषाद, फूलचंद निषाद, तीर्था देवी, अकाली देवी आदि शामिल रहे।
क्षेत्रीय लेखपाल सीता देवी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है, तो मामले की जांच कर वरासत का कार्य करते हुए समस्या का निस्तारण कराएंगी।
----------
इन लोगों का नहीं हो पाई है वरासत
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत श्रीनगर के टोला अमरडोभा निवासी तीरथा पत्नी चुन्नीलाल, रोहित पुत्र चुन्नीलाल महेश पुत्र चुन्नीलाल, अकाली देवी पत्नी नागेश्वर, कैलाश पुत्र नागेश्वर, बेलास पुत्र नागेश्वर, रंजीत पुत्र नागेश्वर, सर्वजीत पुत्र नागेश्वर, रम्पाति पत्नी संतू, लक्ष्मण पुत्र संतू, वृजलाल पुत्र संतू, छोटेलाल पुत्र संतू, इंद्रजीत पुत्र जुलजुल, राजमन पुत्र जुलजुल, राम सागर पुत्र श्री राम, रामउग्रह पुत्र श्री राम आदि लोगों का वरासत हल्का लेखपाल द्वारा लंबे समय से नहीं किया गया है।

---------
मामले की जानकारी नहीं थी। उक्त मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी। इतने लंबे समय तक आखिर हल्का लेखपाल के जरिये वरासत का कार्य क्यों नहीं पूरा किया गया। जांच आख्या आने के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- योगेश्वर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed