फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager sleeping in the shed Molested aunt attacked with knife

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में सोई किशोरी से दुष्कर्म, मौसी पर चाकू से किया हमला

Mon, 30 Oct 2023 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Mon, 30 Oct 2023 05:24 PM IST
सार

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म करने, चाकू से हमला और आरोपी के पिता,भाई समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ अपशब्द कहने और मारने-पीटने का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Teenager sleeping in the shed Molested aunt attacked with knife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में ननिहाल में रह कर महुली क्षेत्र में पढ़ाई करने वाली किशोरी से घर में घुस कर आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसकी मौसी को चाकू से वार कर घायल कर दिया। उलाहना देने गई पीड़ित मौसी की आरोपी के परिजनों ने पिटाई कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, चाकू से हमला करने और अन्य चार पर अपशब्द कहने और मारने-पीटने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी महुली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह कर पढ़ती है। 08/09 अक्तूबर की रात किशोरी घर के सामने छप्पर में सोई हुई थी। उसी दौरान आरोपी युवक छप्पर में पहुंच गया। पीड़ित मौसी का आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी के भागने पर जब पीड़ित किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। पीड़ित मौसी ने भाग रहे युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। मौसी घायल हो गई। पीड़ित महिला की अंगुली में चाकू लगा है। आरोप है कि उलाहना देने पर आरोपी के परिजन भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मौसी का आरोप है कि घटना के दिन ही महुली पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस दौड़ाती रही और केस दर्ज करने में आनाकानी करती रही। उसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से लेकर सीएम तक शिकायती पत्र भेजा। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की।


एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म करने, चाकू से हमला और आरोपी के पिता,भाई समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ अपशब्द कहने और मारने-पीटने का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed