फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teenager girl with raped

घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर जड़ा थप्पड़

Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
teenager girl with raped
घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध पर किशोरी को थप्पड़ जड़ दिया और जानमाल की धमकी दी। रविवार शाम को पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित मां का आरोप है कि शनिवार को गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। जिस कमरे में उसकी 16 वर्षीय बेटी थी, उस कमरे में घुसकर अंदर से फाटक बंद कर लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी को अपशब्द कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया और जानमाल की धमकी दी। उसके बेटे ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित मां ने रविवार शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed