{"_id":"6776d45572a5c95cba0f8164","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-police-arrives-amid-preparations-for-funeral-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126456-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस
Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर । महुली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात किशोरी का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। परिजनों ने शव को उतरवाया और उसके दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था। बेटी ईशा को घर भेजकर खाना तैयार रखने को कहा। सिंचाई के बाद रात में जब पत्नी के साथ वह घर लौटा तो बेटी को आवाज दी। घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे परिजन परेशान हो गए। बाहर खेल रहे छोटे बेटे से पूछने पर बताया कि वह कमरे में है। इसके बाद पिता कमरे के अंदर पहुंचे तो छत कुंडी से बेटी का शव लटका देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए।
लोगों ने किशोरी के शव को नीचे उतारा। परिजन शव के दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान अज्ञात की सूचना पर एसआई अभिमन्यु सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।