{"_id":"66f1c0f0fe1e8993e203acf4","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-canal-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121193-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कैनाल में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कैनाल में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत
Tue, 24 Sep 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
- महुली कस्बा का रहने वाला है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बा निवासी किशोर सोमवार को पांच से छह साथियों के साथ मुखलिसपुर के मुख्य नहर गया हुआ था, जहां पर बच्चे नहाने लगे। अचानक गहराई में जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और किशोर पानी में डूब गया। मौजूद लोग पंप से कैनाल से शव निकालकर सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने किशोर की मौत होने की पुष्टि कर दी।
महुली-नाथनगर मार्ग पर स्थानीय कस्बा के ऋषिकेश (17) पुत्र आशा राम साथियों के साथ मुखलिसपुर मुख्य नहर कैनाल में नहाने के लिए उतर गया। स्नान करते समय ऋषिकेश डूब गया। आसपास मौजूद लोगो ने किशोर को बाहर निकाल कर सीएचसी नाथनगर भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूर्ण करके शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। किशोर के मौत से बड़ा भाई अंकित, माता शारदा व पिता आशाराम का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।