फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager attacked with a knife due to a feud; companion also injured.

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में किशोर पर चाकू से हमला, साथी भी घायल

Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager attacked with a knife due to a feud; companion also injured.
संतकबीरनगर। बारावफात के जुलूस के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश में 13 वर्षीय किशोर और उसके साथी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल किशोर और उसके साथी का प्राथमिक उपचार कराया गया। मामले में किशोर की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पठानटोला पश्चिमी निवासी हलीमा सादिया ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रोमान शब्बीर 26 अगस्त को बारावफात का जुलूस देखने गया था। जुलूस में धक्का-मुक्की को लेकर उसकी फरहान निवासी अंसारटोला से कहासुनी हो गई। आरोप है कि फरहान ने उस समय देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 28 अगस्त को रोमान अपने साथी कासिम अली के साथ सामान लेने बाजार गया था। लौटते समय मस्जिद के पीछे फरहान ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। बचाव करने पर सामने से भी चाकू से हमला करने का आरोप है। बीच-बचाव में कासिम अली को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर होने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ले गए।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता हलीमा सादिया की तहरीर पर मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed