फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager accused of molestation and attempt to murder sent to juvenile home

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी और हत्या के प्रयास का आरोपी किशोर भेजा गया बाल सुधारगृह

Mon, 30 Oct 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused of molestation and attempt to murder sent to juvenile home
संतकबीरनगर। सहेलियों से छेड़खानी और पिटाई करके बेहोश करने के मामले के एक आरोपी किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। बाद में उसको बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से रिश्तेदारी की वजह से उसकी घनिष्ठता है। सहेली 29 सितंबर को उसे फोन करके उसके घर चलने की बात कहीं। सहेली खलीलाबाद के एक कॉलेज में पढ़ती है और उसी दिन सहेली की परीक्षा थी। जिसकी वजह से वह खुद सहेली को लेने खलीलाबाद गई। वह सहेली को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सहेली के गांव के रहने वाले दो आरोपी पीछा करने लगे। दोनाें आरोपी सहेली को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। इसकी वजह से काफी छीनाझपटी की और आरोपियों ने मारा पीटा। जिससे सहेली बेहोश हो गई। तब उसे स्कूटी की रफ्तार बढ़ा कर घर की आगे बढी। आरोप है कि कांटे पुलिस चौकी के पास पहुंचते समय आरोपी के अन्य साथी ने आकर उसे गाली गलौज देते हुए अश्लील हरकत और छेड़खानी की। उसे जान से मारने की नीयत से मारा पीटा। पिटाई से वह बेहोश हो गई। उसका रास्ता भी रोक दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों सहेलियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि इस मामले में छेड़खानी, हत्या के प्रयास और अपहरण के प्रयास का केस दर्ज है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और अभी तक उसे होश नही आया है। इस मामले के आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी किशोर ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव की रहने वाली युवती जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है,उसका गांव के मुख्य आरोपी से बातचीत होती थी।दोनों में नजदीकियां थीं। मुख्य आरोपी उसे साथ लेकर युवती से मिलने की बात कर ले गया था। दोनों युवतियां स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। आरोपी किशोर को सोमवार को बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed